शराब पीने और शराब रखने के मामले में छह गिरफ्तार!

Aug 19, 2026 - 20:36
Aug 20, 2026 - 10:35
 0  46
शराब पीने और शराब रखने के मामले में छह गिरफ्तार!

कोईलवर। गीधा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कायमनगर से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति को देशी महुआ शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में कायमनगर निवासी चन्द्रमा बिन पिता भज्जू बिन, रमेश चौधरी पिता सीताराम चौधरी, राजू गिरी पिता शिव गिरी, धनंजय बिंद पिता रामपूजन बिंद, रामकिशुन बिंद पिता अशोक बिंद तथा दीपू कुमार, पिता राम प्रसाद बिंद शामिल हैं।


वहीं, पुलिस ने कायमनगर निवासी निजामुद्दीन अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र मोबारक हुसैन को 15 लीटर देशी महुआ शराब और 2500 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। इसे गीधा पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। लेकिन पैरोल पे बाहर आकर पुनः शराब कारोबार में संलिप्त हो गया। गीधा थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.