कोईलवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

Aug 13, 2026 - 19:35
 0  77
कोईलवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

कोईलवर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कोईलवर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय, कोईलवर से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद कपिल देव चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों देशभक्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष, कोईलवर संजीत कुमार रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी वीर बहादुर पाठक, अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा कुमारी, बीपीआरओ, आरओ, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण गुप्ता सहित शेखर गुप्ता, कुलदीप साहनी, जनार्दन पासवान, श्याम प्रकाश बिंद, उपेन्द्र तिवारी, विवेक कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष जयशंकर कुशवाहा, महबूब खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा के समापन पर शहीद कपिल देव चौक पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.