सेवा समर्पण अभियान को लेकर कोइलवर नगर में कार्यशाला आयोजित

Sep 11, 2026 - 19:21
Sep 11, 2026 - 19:24
 0  21
सेवा समर्पण अभियान को लेकर कोइलवर नगर में कार्यशाला आयोजित

कोइलवर, 11 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोइलवर नगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान को राष्ट्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संचालित किया जाना है।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सी. डी. शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने सेवा समर्पण अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। साथ ही अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर दोनों महामंत्री अजित कुमार सिंह एवं चन्दन निषाद, शक्ति केंद्र प्रमुख श्याम प्रकाश बिन्द और जनार्दन पासवान, समद अंसारी, राकेश शर्मा, कोशिला देवी, शांति देवी, रमाकांत कुशवाहा, लालबाबू पासवान, शैल कुमार पासवान, महेंद्र सिंह और जीतेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पूरी तत्परता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभियान के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यशाला के माध्यम से संगठनात्मक स्तर पर अभियान की तैयारियों को गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.