बाढ़ पीड़ितों और फसल क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर भाकपा माले का कोईलवर प्रखंड कार्यालय पर धरना!

Sep 21, 2026 - 18:59
 0  7
बाढ़ पीड़ितों और फसल क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर भाकपा माले का कोईलवर प्रखंड कार्यालय पर धरना!

कोईलवर/भोजपुर, 21 सितंबर 2026।
बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित परिवारों एवं किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ से हुई क्षति का तत्काल आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।

धरने में शामिल नेताओं ने कहा कि बाढ़ से बड़ी संख्या में गरीब परिवारों, किसानों और बटाईदारों को नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए। नेताओं ने मांग की कि बाढ़ से प्रभावित सभी गरीब परिवारों को एक क्विंटल अनाज और 10 हजार रुपये नकद दिए जाएं। साथ ही राहत की सूची से छूटे लोगों के नाम भी सूची में जोड़कर उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

भाकपा माले ने बटाईदार किसानों को फसल क्षति के एवज में प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं, बाढ़ में मृत लोगों के आश्रितों को 10 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने तथा बाढ़ से प्रभावित अन्य संपत्तियों की क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई।

धरने के दौरान ज्ञानपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क और पुल सहित अन्य बुनियादी ढांचे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रेलवे की जमीन पर वर्षों से बसे भूमिहीन गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी नेताओं ने रखी।

धरनार्थियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा देने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर तत्काल विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

धरने में भाकपा माले के प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर, बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंदजी, RYA जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, ललन यादव, चंदेश्वर राम, दूधनाथ पासवान, लाला जी, गंगा सागर प्रसाद, कामेंद्र बिंद, लगनदेव यादव, सुरेंद्र साह, गोविंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.