संत रविदास जयंती वर्ष पर निकली कलश यात्रा, जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी रविदास स्थान पर स्थापित

Aug 20, 2026 - 20:30
Aug 20, 2026 - 21:24
 0  16
संत रविदास जयंती  वर्ष पर निकली कलश यात्रा, जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी रविदास स्थान पर स्थापित

कोईलवर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य स्तर पर चल रहे श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कोईलवर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। संत रविदास जी की जन्मस्थली से कलश में लाई गई पवित्र मिट्टी को यात्रा के माध्यम से कोईलवर स्थित श्री रविदास स्थान पर विधिवत स्थापित किया गया।

कलश यात्रा की शुरुआत कोईलवर प्रखंड कार्यालय से हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए कार्यकर्ता एवं विकास मित्र शामिल हुए। प्रखंड कार्यालय से निकली कलश यात्रा कोईलवर नगर के वार्ड संख्या-12 स्थित दलित बस्ती से होते हुए सोन नदी के तट पर स्थित श्री रविदास स्थान पहुंची। यहां श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश की स्थापना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उन्होंने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को महत्व देने का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी की वाणी और उनके सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार-प्रसार कर समाज में आपसी भाईचारा एवं समानता को मजबूत करना है।

कलश यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार रजक, ऋतुराज, महामंत्री चंदन निषाद, कल्याण पदाधिकारी आकाश, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन पासवान, वार्ड पार्षद वीरेंद्र राम, कोईलवर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सबिता सिंह, जदयू नेता अजीत चंद्रवंशी, श्रीभगवान जी, महबूब खान, गणेश राम, शंकर राम, विष्णु राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समरस और समान समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.