गांधी कुष्ठ आश्रम के परिवारों को रोजगार के लिए 60-60 हजार रुपये की सहायता!
आरा। जमीरा हाल्ट बांध के नीचे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई करीब 11 डिसमिल जमीन पर वर्ष 2018 से रह रहे गांधी कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ पीड़ित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की गई है। रोजगार शुरू करने के उद्देश्य से शाशाक्वा फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक परिवार को 60-60 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के लिए फॉर्म भरवाया गया।
संजू पासवान ने बताया कि सभी परिवारों के सहयोग से रोजगार के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। सहायता राशि मिलने के बाद परिवार अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार विभिन्न छोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इनमें बकरी पालन, भैंस पालन, किराना दुकान, ठेला लगाने तथा सब्जी बेचने जैसे रोजगार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ पीड़ित परिवारों को किसी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। रोजगार शुरू होने से परिवारों को नियमित आमदनी का साधन मिल सकेगा।
इस कार्य में आपाल संस्थान, दानापुर के रमेश जी तथा रामबढ़ई राम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय सहयोगियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को रोजगार से जोड़ने की ऐसी पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1