डांडिया नृत्य में जमकर मस्ती: अम्बा संस्था का आयोजन हुआ ग्रैंड

Oct 6, 2024 - 22:51
 0  55
डांडिया नृत्य में जमकर मस्ती: अम्बा संस्था का आयोजन हुआ ग्रैंड

भोजपुर में अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य कार्यक्रम में शहरवासियों ने जमकर मस्ती की। लगातार आठवें वर्ष होटल आरा ग्रैंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी उम्र के लोग शामिल हुए और पारंपरिक परिधानों में ढोलक और डांडिया की थाप पर नृत्य किया।


कार्यक्रम की शुरुआत अम्बा संस्था के अध्यक्ष ओ पी पांडेय, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, समाजसेवी अर्चना कुमारी, अपूर्वा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने से हुई। इसके बाद, शहर व गांवों के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान, होटल आरा ग्रैंड के हॉल में पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी संगीत की धुनें गूंथती रहीं। भोजपुरी के भद्र गीतों पर भी खूब धमाल मचा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चों ने भी अपने पारंपरिक परिधानों में ढोलक और डांडिया की थाप पर नृत्य किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी खुशी और उत्साह ने सभी को प्रेरित किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा का माहौल कायम होता है। मैं हमेसा इस प्रकार के आयोजन के लिए लोगो को प्रोत्साहित करता हूँ। वही सम्भावना स्कूल की प्रचार्या अर्चना जी ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि विगत आठ सालों से अम्बा डांडिया नाइट्स के तहत यह सफल कार्यक्रम निर्वाध रूप से सम्पन्न हो रहा है। माता रानी की कृपा से इस प्रकार के आयोजन से धार्मिक सद्भाव कायम होता है।
कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने पारंपरिक परिधानों में ढोलक और डांडिया की थाप पर नृत्य किया। इस दौरान, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर मस्ती की। अम्बा संस्था के अध्यक्ष ओ पी पांडेय ने कहा, "हमारा उद्देश्य शहरवासियों को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना है। डांडिया नृत्य कार्यक्रम के माध्यम से हमने यही कोशिश की है।"
कार्यक्रम के अंत में, सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अम्बा संस्था के सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए और सभी ने जमकर मस्ती की। अम्बा संस्था ने इस कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डुलडुल, शशि, अभय विश्वास भट्ट, अंकिता, भास्कर, राजू, दीप्ति, अंजली, समिर सिन्हा, ऋतु, रवि, गौरी, हर्षिता,मंगलेश, राकेश राजपूत , अभिषेक द्विवेदी सहित कई थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Shyamji Aryan Shyamji Aryan is an Indian journalist, author, media personality and YouTuber. He is the Senior Executive Editor of Srishti News. He worked a number of programmes including the youtube channel's flagship weekday show India Bulletin. He has worked as a reporter in many small and big newspapers. With years of experience, He has launched a new news portal. Now why wait for tomorrow to read newspaper, information about any event is instantly in your mobile phone.