ज्ञानपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिली भाकपा माले की टीम, जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
कोईलवर। कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर में बाढ़ की स्थिति के बीच बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से शनिवार को भाकपा माले की एक टीम ने मुलाकात की। टीम का नेतृत्व बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंदजी ने किया।
बाढ़ पीड़ितों ने माले नेताओं को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से फिलहाल केवल रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे रहने के कारण उन्हें त्रिपाल, भोजन सामग्री और आने-जाने के लिए नाव की तत्काल जरूरत है।
पीड़ितों ने यह भी बताया कि बाढ़ के बीच विषैले सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकौड़ों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सर्पदंश अथवा कीड़े-मकौड़ों के काटने की स्थिति में आवश्यक दवाओं की भी व्यवस्था जरूरी है। ग्रामीणों का कहना था कि इन बुनियादी जरूरतों की अभी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
मौके पर ही भाकपा माले के प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर ने बताया कि कोईलवर के अंचलाधिकारी (सीओ) से फोन पर बातचीत कर बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल आवश्यक वस्तुओं और सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की। इस पर सीओ ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंदजी, प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर सहित स्थानीय अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
