कोइलवर में 6 से 8 अक्टूबर तक लगेगा तीन दिवसीय सेवा संकल्प शिविर!

Oct 3, 2026 - 16:11
 0  33
कोइलवर में 6 से 8 अक्टूबर तक लगेगा तीन दिवसीय सेवा संकल्प शिविर!

कोइलवर में 6 से 8 अक्टूबर तक लगेगा तीन दिवसीय सेवा संकल्प शिविर

कोइलवर: आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोइलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

शिविर में प्रखंड क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ-साथ संबंधित सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़े कार्यों का ससमय निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

सेवा संकल्प शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित कार्य, बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान तथा मनरेगा से संबंधित कार्यों में सहायता एवं आवेदन के निष्पादन की व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित मामलों में भी लोगों को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जनता से शिविर में पहुंचने की अपील

आयोजकों ने कोइलवर प्रखंड क्षेत्र की समस्त जनता से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

सेवा संकल्प शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पहल की जा रही है।

स्थान: प्रखंड कार्यालय, कोइलवर
तिथि: 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक

प्रेषक: संजीत कुमार रजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) अध्यक्ष, कोइलवर प्रखंड।

जनसेवा ही संकल्प — सेवा ही हमारा उद्देश्य।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Shyamji Aryan Myself Shyam Babu, a journalist with over a decade of experience in the field of journalism. I started my journalism career in 2015 and have since worked with various newspapers and media platforms. Over the years, I have gained extensive experience in ground reporting, news writing, interviewing, field reporting and covering local, social, civic and public-interest issues. My approach to journalism is based on accuracy, fairness and responsible reporting. I believe that journalism is not only about reporting news but also about bringing people's issues to the forefront and giving a voice to the community. With years of field experience, I continue to work with dedication to provide credible, factual and meaningful news to readers and viewers.