आरा के जमीरा गांधी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री का वितरण
आरा/जमीरा: सामाजिक सहयोग और मानव सेवा के उद्देश्य से जमीरा स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में रह रहे कुष्ठ पीड़ितों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह वितरण NLR इंडिया फाउंडेशन, बिहार के अंतर्गत किया गया।
इस दौरान आश्रम में रह रहे सभी कुष्ठ पीड़ितों को अलग-अलग खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण की गई सामग्री में 5 किलोग्राम चूड़ा, 2 किलोग्राम 500 ग्राम चना, बड़े बिस्कुट के 4 पैकेट तथा 1 किलोग्राम नमकीन दालमोट शामिल थे।
कार्यक्रम का नेतृत्व सार्थक स्कूल, जमीरा के प्रधान शिक्षक एवं आश्रम सेवक संजू पासवान ने किया। उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग करते हुए आश्रम के जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की।
राशन सामग्री मिलने से आश्रम में रह रहे कुष्ठ पीड़ितों में खुशी देखी गई। आश्रमवासियों ने इस सहयोग के लिए NLR इंडिया फाउंडेशन, बिहार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आश्रम सेवक सह प्रधान शिक्षक संजू पासवान ने भी NLR इंडिया फाउंडेशन, बिहार के सुपरवाइजर एवं डॉक्टरों सहित संबंधित टीम को इस मानवीय सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास समाज में सेवा और संवेदना का संदेश देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0