गिद्धा हाईवे पर पैशन प्रो बाइक से 20 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी फरार
कोईलवर/भोजपुर: भोजपुर जिले में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। गिद्धा हाईवे स्थित बिंद टोली के पास पुलिस ने एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शराब का परिवहन कर रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल और उस पर रखी 20 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया।
घटना गिद्धा थाना क्षेत्र के बिंद टोली, गिद्धा के पास की बताई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस फरार अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0