तरेगना टोंक पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 भट्ठियां ध्वस्त!
भोजपुर/बिहटा: भोजपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन नदी के तरेगना टोंक इलाके में बड़े पैमाने पर चल रही शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 अक्टूबर 2026 को की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, सदर, भोजपुर के नेतृत्व में चांदी थाना पुलिस, उत्पाद विभाग भोजपुर, सशस्त्र बल और पटना जिले के बिहटा थाना की संयुक्त टीम ने चांदी थाना क्षेत्र तथा पटना जिले के बिहटा क्षेत्र से जुड़े सोन नदी के तरेगना टोंक पर छापेमारी की।
15 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मिट्टी से बनाई गई कुल 15 अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। मौके पर करीब 29,350 किलोग्राम जावा महुआ पास बरामद किया गया, जिसे लगभग 40 प्लास्टिक के ड्रमों में संग्रहित कर रखा गया था।
पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रहे इस जावा महुआ पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा करीब 215 लीटर तैयार महुआ शराब को भी विनष्ट किया गया।
पुलिस को देखकर नाव से भागे धंधे में शामिल लोग
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब के निर्माण में शामिल लोग पुलिस बल को नाव और स्टीमर की मदद से दूर से ही आते देख सतर्क हो गए। इसके बाद वे नाव के जरिए बिहटा की ओर भागने में सफल रहे।
पुलिस टीम द्वारा इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। संयुक्त छापेमारी में बड़ी मात्रा में कच्चा माल और तैयार महुआ शराब नष्ट किए जाने से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0